केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत एनटीपीसी के केडी कोल माइंस में चलने वाली नकास कम्पनी के हाइवा से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना जोरदाग गांव के समीप हाइवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी।मृतक की पहचान चट्टी बरियातू गांव निवासी सुनील सोनी उम्र लगभग 45 वर्ष पिता स्व मोती साव के रूप में हुई है।घटना के विरुद्ध मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर ट्रांसपोर्टिंग सड़क को जाम कर दिया है।घटना स्थल पर पहुँची सीआईएसएफ के जवान एवं केरेडारी पुलिस को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया,वही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल इस मामले पर ग्रामीणों से बात कर रहे थे। यह घटना बुधवार के एक बजे दिन की है।घटना के संदर्भ में बताया गया की सुनील सोनी जोरदाग रोड में अपने निर्माणाधीन घर से काम करवा कर बाइक

नम्बर JHO2AR-8691से चट्टी बरियातू घर लौट रहे थे,उसी क्रम में एनटीपीसी के केडी कोल माइंस में चलने वाली नकास कम्पनी के हाइवा नम्बर JHO4AE-5349 का चक्का सुनील के सिर पर चढ़ गया,जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना में शामिल हाइवा के अगला सीसा को तोड़ दिया एवं सभी टायरों का हवा निकाल दिया,साथ ही अन्य हाइवा का भी हवा निकाला गया है।मृतक के तीन पुत्री एवं दो पुत्र है,वही मृतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर समझौता के लिए कम्पनी के एक भी अधिकारी नही पहुँचे थे।ज्ञात हो की विगत 16 मार्च को मृतक की पत्नी झुनकी देवी को हजारीबाग स्थित फ़तहा के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी।

