असम विधानसभा चुनावों के बीच नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। 1 अप्रैल 2026 को डिब्रूगढ़ जिले के एक चाय बागान में पीएम मोदी ने महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी और उनके साथ बातचीत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने चाय को ‘असम की आत्मा’ बताया और कहा कि चाय उद्योग में लगे परिवारों की मेहनत और लगन असम के गौरव को बढ़ाती है। पीएम मोदी ने महिला

श्रमिकों के साथ सेल्फी भी ली और उनकी संस्कृति को समझने की खुशी जताई। इस दौरे में उन्होंने असम की चाय की वैश्विक पहचान और स्थानीय मेहनतगारों के योगदान पर जोर दिया।

