Jharia के गुजराती हिन्दी मध्य विद्यालय में आज एक भावुक और गौरवशाली विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ और लोकप्रिय हिन्दी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने 30 वर्षों से अधिक समय तक हिन्दी विषय की शिक्षा दी और अपने लंबे कार्यकाल में न केवल छात्रों को अकादमिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भी भावना विकसित की। उनके योगदान को याद करते हुए विद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक Vivek Singh द्वारा की गई।

वहीं विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव Paresh Thakkar ने कहा कि दिलीप कुमार सिंह केवल एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक रहे हैं, जिनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। विदाई के इस भावुक क्षण में श्री सिंह ने कहा कि यह विद्यालय उनके लिए परिवार जैसा रहा है और छात्रों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी कमाई है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ, सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

