जिला खनन कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए राजस्व संग्रह में इतिहास रच दिया है।1,770.12 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 2,137.43 करोड़ रुपये की वसूली कर विभाग ने 120.75 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,252.83 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 1,240.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो 99.01 प्रतिशत रहा था। उपायुक्त के नेतृत्व और बेहतर मार्गदर्शन में

खनन क्षेत्रों में सख्त निगरानी, बेहतर प्रबंधन और प्रभावी कार्रवाई के चलते यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने इस सफलता का श्रेय उपायुक्त को देते हुए कहा कि उनके निर्देशन में पूरी टीम ने समन्वित प्रयास किया। उन्होंने बताया कि खान निरीक्षकों एवं खनन विभाग के सभी कर्मियों ने एकजुट होकर कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह रिकॉर्ड राजस्व संभव हो पाया।

