डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान से अपनी सेना वापस बुलाना शुरू कर देगा। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य

लक्ष्यों को हासिल कर चुका है और अब युद्ध समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। ट्रंप के इस बयान को युद्ध के अंत की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

