मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और तेज होती दिख रही है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने संकेत दिए हैं कि अब इस युद्ध में और बड़े व घातक बमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हेगसेथ ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिक पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मिशन को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि तैनात जवानों ने दुश्मन की मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार

गिराया और युद्ध के लिए और अधिक ताकत की मांग की है। रक्षा सचिव के इस बयान के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि एक महीने से जारी यह संघर्ष आने वाले दिनों में और भी भीषण रूप ले सकता है।

