Narendra Modi आज Gujarat दौरे पर रहे, जहां वाव-थराड में उन्होंने ₹20,000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने Deesa Airbase का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है और अब यहां एयरफोर्स का बड़ा बेस तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं ऊर्जा, सड़क, रेलवे और आवास क्षेत्र में नई गति लाएंगी और पूरे इलाके की तस्वीर बदल देंगी। सौर

ऊर्जा पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि गुजरात आज रिन्यूएबल एनर्जी में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। पश्चिम एशिया के हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत ने स्थिरता बनाए रखी है और यह मजबूत विदेश नीति व देश की एकता का परिणाम है।

