मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बड़ा सवाल उठ रहा है—क्या डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को तेल के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं? Strait of Hormuz में संकट गहराने के बाद ट्रंप ने साफ कहा है कि देश या तो अमेरिका से तेल खरीदें या फिर खुद हालात का सामना करें। Strait of Hormuz, जो वैश्विक तेल सप्लाई का अहम रास्ता है, वहां बढ़ते तनाव के चलते ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ट्रंप के इस बयान को कई विश्लेषक दबाव

की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर इजरायल के पीछे हटने से क्षेत्रीय संतुलन और अस्थिर हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज मार्ग लंबे समय तक प्रभावित रहा, तो पूरी दुनिया को बड़े ‘एनर्जी संकट’ का सामना करना पड़ सकता है और तेल की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है।

