मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz में जारी संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि अब अन्य देशों को अपनी ऊर्जा जरूरतें खुद पूरी करनी

होंगी और अमेरिका हर बार मदद के लिए आगे नहीं आएगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज समुद्री मार्ग में बाधा के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे ‘एनर्जी संकट’ का खतरा और गहरा गया है।

