रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इमोशनल पल दिखाया। राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद जडेजा ने CSK के लोगो को चूम लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया। मैच के बाद जडेजा ने कहा कि टीम से अलग होना आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने 13 साल तक चेन्नई के लिए IPL खेला है।

