उत्तर प्रदेश में LPG और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। 12 मार्च से अब तक राज्यभर में 17,581 से ज्यादा छापे और निरीक्षण किए गए हैं। सरकार के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य ईंधन की कालाबाजारी पर रोक लगाना और सप्लाई को सुचारू बनाए रखना है। इस दौरान कई एफआईआर दर्ज की गईं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन का दावा है कि प्रदेश में ईंधन की

आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों द्वारा सभी जिलों में लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

