टाटानगर में हुए झारखण्ड प्रांतीय लघु अधिवेशन(2025-2027) में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश एम जैन जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पाडिया जी एवं अन्य पदाधिकारियो की उपस्थिति मे झरिया समृद्धि शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए श्रेष्ठ महिला शाखा का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य 12 पुरास्कर भी प्राप्त हुए । इन सब के लिए शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल ने बताया यह सिर्फ केवल उनकी मेहनत का

परिणाम नहीं है बल्कि मंडल 4 के उपाध्यक्ष श्री नरेश केजरीवाल जी व सहायक मंत्री राजीव सांवतिया जी ,शाखा सचिव निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल एवं स्वाती अग्रवाल व अन्य सदस्यओं के भरपुर सहयोग का परिणाम है उन्होंने कहा किसी भी संस्था को ऊंचाई पर ले जाने के लिए टीम वर्क बहुत जरूरी है जो की उनकी शाखा के सभी सदस्यो ने इस बात को साबित किया है। इस सूचना की जानकारी हमारे जनसंपर्क अधिकारी पायल मित्तल एवं वर्षा तुलस्यान ने दी।

