बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में भारी भीड़ के बीच पूजा के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए जांच के

आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि भगदड़ कैसे मची।

