मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पेस बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने नितिन नवीन

से कोलकाता में मुलाकात की थी। लिएंडर पेस के बीजेपी में शामिल होने को चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक बड़ा चेहरा माना जा रहा है, जिससे प्रचार अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

