पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एम्स के पास नवादा मोड़ काली मंदिर के समीप उपभोक्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे NH-98/139 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। घंटों तक लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी

परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी व्यवस्था में सुधार की मांग पर अड़े हुए हैं।

