Ramgarh district के रजरप्पा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 30 मार्च की शाम बारलोंग इलाके में हुई, जहां तीन युवकों ने सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितरपुर इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता का मेडिकल

कराया गया है। थाना प्रभारी Krishna Kumar ने बताया कि विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें सभी आरोपी पकड़े गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
