Dhanbad के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के कारण बड़ा हादसा हो गया। भटमुड़ना टंडाबाड़ी इलाके में अचानक भू-धंसान से दो घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जिसमें करीब 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने NH 32 को जाम कर दिया और सोनारडीह ओपी पर पथराव भी किया। परिजन अपने दबे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर Baghmara के विधायक पहुंचे

और हालात का जायजा लिया। वहीं धनबाद सांसद Dulu Mahato ने फोन पर जानकारी ली। प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

