सदर प्रखंड के झीकरहाटी पूर्वी पंचायत ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा दिया गया है। पंचायत में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता को लक्षित करके योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया। पंचायत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त ने इस सफलता को सामुहिक प्रयास व बेहतर समन्वय का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रोजेक्ट के तहत पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम करने से अपेक्षित परिणाम मिले हैं। उपायुक्त ने कहा कि उक्त उपलब्धि के लिए पंचायत के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने

हेतु 75 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी बासंती ग्लाडिस बाड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया उपस्थित थे।

