पुलिस अधीक्षक को नगर थाना क्षेत्र के मंगलापाड़ा एवं कालिदासपुर क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला का भंडारण एवं परिवहन किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसपी द्वारा विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मंगलापाड़ा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान कुछ व्यक्ति साइकिल के माध्यम से अवैध कोयला उतारते पाए गए। पुलिस को देखते ही कई व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में क्रमशः दुर्योधन साहा, पिता स्व० लुधु साहा, ग्राम बागडाबड़ा, थाना फरक्का, (पश्चिम बंगाल), जोटा घोष, पिता गुदड़ घोष, ग्राम बागडाबड़ा,

थाना फरक्का, (पश्चिम बंगाल),श्यामलाल साहा 42 वर्ष, पिता सुधीर साहा, ग्राम बागडाबड़ा, थाना फरक्का, (पश्चिम बंगाल) हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा कोयला संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके से लगभग 09 क्विंटल अवैध कोयला, 06 साइकिल एवं एक वजन मशीन बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अवैध कोयला चोरी एवं परिवहन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

