विद्या भारती विद्यालय में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन |

विद्या भारती विद्यालय में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर में आयोजित त्रिदिवसीय विद्यालयी वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन हुआ। समापन समारोह में नगर संघ संचालक दिवाकांत मंडल का आगमन हुआ। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित रुचिकर शिक्षण व्यवस्था के प्रस्तुतीकरण विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

विद्यालय के सचिव राजेंद्र महतो ने सुबोपली के विषय में विस्तार बताया। कार्यशाला की समीक्षा करते हुए नए सत्र के पठन पाठन को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई । इस अवसर पर विद्यालय के सचिव राजेंद्र महतो, विजय शंकर सिंह, प्रधानाचार्य हेमा कुमारी, आचार्य संदीप झा, संजीव सिंह, करूणा सिंधु साह, मौलेश्वरी राय, अंकित कुमार, तारक नाथ ठाकुर,राजीव मंडल, इति कर्मकार, आशा परवीन, सुप्रिया मिश्रा, शीतल कुमारी, मनिषा कुमारी, नीलम कुमारी उपस्थित रहीं ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *