ईस्टर पर पाकुड़ में ‘ख्रिस्ट राजा’ शोभायात्रा, शांति-अमन की प्रार्थना |

ईस्टर पर पाकुड़ में ‘ख्रिस्ट राजा’ शोभायात्रा, शांति-अमन की प्रार्थना |

यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम की ओर से ईस्टर पर्व के उपलक्ष्य में ख्रिस्ट राजा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। गोकुलपुर स्थित धनुष पूजा मेथाडिस्ट चर्च मैदान से निकाली गई इस यात्रा में ईसाई समुदाय के लोगों ने भागीदारी की। शोभा यात्रा में प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। यात्रा में शामिल लोग अपने हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रभु का स्मरण करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इसमें जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा मेथाडिस्ट चर्च मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए जिदातो मिशन ग्राउंड में समाप्त हुई।यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पाकुड़ के एसडीओ साइमन मरांडी और एसडीपीओ दयानंद आजाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थे। शोभा यात्रा का स्वागत शीतल पेयजल पिलाकर किया गया। सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने देश में शांति और अमन के लिए प्रार्थना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *