नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी का हमला, बोले- BJP ने दिया धोखा |

नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी का हमला, बोले- BJP ने दिया धोखा |

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वे पहले से ही कह रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने महाराष्ट्र जैसी स्थिति बनाकर नीतीश कुमार को कुछ समय के लिए सीएम बनाए रखा और अब उन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता के साथ धोखा किया है और उसकी कथनी-करनी में बड़ा फर्क है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *