महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के पारनेर स्थित सुपा इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि व्यंकटेश पॉली नामक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

