बिहार की राजनीति में उस वक्त भावुक दृश्य देखने को मिला, जब नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी फूट-फूट कर रो पड़े। इस्तीफे के बाद सियासी माहौल गर्म है, लेकिन इस दौरान अशोक चौधरी का भावुक होना चर्चा का विषय बन गया। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभालने की कोशिश की।

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना तेज हो गई है।

