भारत में चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं हैं और इसी उत्साह के बीच पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में नामांकन के दौरान भव्य रैली निकाली गई। शुभेंदु अधिकारी, जो राज्य में नेता प्रतिपक्ष हैं, ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया।

उनके साथ हल्दिया से उम्मीदवार प्रदीप कुमार बिजली और महिषादल से उम्मीदवार सुभाष चंद्र पांजा भी शामिल रहे। तीनों नेताओं ने समर्थकों के साथ रंगारंग जुलूस निकालते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया।

