प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती नवरात्र का भावपूर्ण समापन |

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती नवरात्र का भावपूर्ण समापन |

नगर के छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच विधिवत समापन हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाते हुए सिंदूर लगाकर सुख समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। दोपहर बाद गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर जय माता दी और आसछे बछोर आबार होबे के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नाचते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। विसर्जन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और उन्होंने भावुक मन से माता को विदाई दी। इसी के साथ क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से चल रहा आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल थम गया और चैत्र नवरात्र महोत्सव का शांतिपूर्ण समापन हो गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *