दि आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग ने सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सेवा की*नशामुक्त रामनवमी का आह्वान किया रामनवमी की दशमी और एकादशी को दि आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग की ओर से सुरक्षा में तैनात जवानों व अधिकारियों को पानी का बोतल व बिस्कुट का पैकेट उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम की शुरुआत सांसद श्री मनीष जायसवाल जी व अन्य को अंग-वस्त्र प्रदान कर की गई। सांसद महोदय ने जवानों के प्रति संस्था की संवेदनशीलता की तारीफ की।वहीं गुरुकुल के निदेशक तथा कोचिंग संस्थानों के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश जैन ने कहा संस्था की यह पहल अनूठी है।योग प्रशिक्षक तारकेश्वर सोनी ने कहा कि जिले की विधि-व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन पूरे बहत्तर घंटे अनवरत सेवा देती है।

अत: हमारा भी दायित्व बनता है कि हम आतिथ्य भाव से सभी सुरक्षाकर्मियों की सेवा करें और उनके सहयोगी बनकर काम करें।दि आर्ट ऑफ लिविंग की टीम में योग प्रशिक्षिका पूनम जायसवाल, योग प्रशिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा,एपेक्स मेंबर रविन्द्र सिंह, अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अंजु अग्रवाल, कुणाल सोनी,तन्मय सोनी साहेब अंसारी, राजरानी ग्रोवर, ऋषि आनंद चौधरी,साहेब सोनी,मनीष अग्रवाल, शांति अग्रवाल, दीपक पसरीचा,जितेंद्र गुप्ता किंशु गुप्ता,अरविंद अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व योग शिक्षक तारकेश्वर सोनी के द्वारा किया गया।

