मानस इंटरनेशनल स्कूल में एमबीडी ग्रुप की ओर से एक प्रभावी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल को उन्नत करना तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना था। इस प्रशिक्षण सत्र में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, कक्षा प्रबंधन, छात्र सहभागिता बढ़ाने के उपायों तथा शिक्षण में नवीन उपकरणों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता की। संस्थापक श्री राकेश कुमार ने कहा, “शिक्षकों के लिए निरंतर सीखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे बदलते शैक्षिक मानकों के अनुरूप खुद को विकसित कर सकें।

ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक होते हैं।” सह-संस्थापक श्रीमती सीमा सिन्हा ने कहा, “हमारा मानना है कि प्रशिक्षित शिक्षक ही एक सफल संस्थान की नींव होते हैं। यह पहल हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” प्राचार्या श्रीमती रेखा उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों से अवगत कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है। इससे कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार आएगा।” उप-प्राचार्या श्रीमती रीता ड्रोलिया ने कहा, “यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इससे शिक्षकों को नई तकनीकों को अपनाने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिली है।” कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिससे विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं शिक्षक विकास के प्रति प्रतिबद्धता और भी सुदृढ़ हुई।

