बरही-चौपारण क्षेत्र में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बरही चौपारण रोडलाइंस के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग के फोरलेन स्थित जबरा पार्क के समीप किया गया। बतौर मुख्य अतिथिहजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठान का संचालन मनोज कुमार यादव और मंटू कुमार यादव हैं और इन्हें इस क्षेत्र में विशेष अनुभव भी है । मौके पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में परिवहन सेवाओं के विस्तार से व्यापार, रोजगार और

आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने इस पहल को स्थानीय विकास के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर मौके पर विशेषरूप से अभिषेक पाण्डेय, रवि शर्मा, नरेश कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, बसंत यादव, प्रमोद यादव, मदन कुमार यादव, अविनाश पांडेय, मनोज यादव, पवन कुमार, मयंक कुमार यादव (उर्फ लड्डू), उमेश कुमार यादव एवं शुभम कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए ।

