इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। फायर सर्विस विभाग के अनुसार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

फिलहाल स्थिति सामान्य है और उड़ान संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

