मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते खतरे के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आ रहे दो व्यापारी जहाज इस अहम समुद्री मार्ग को पार कर रहे हैं और जल्द भारत पहुंचने की संभावना है। ईरान से जुड़े तनाव के कारण इस रूट पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित रही है, ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित गुजरना अहम माना जा रहा है। भारतीय नौसेना ने सुरक्षा के लिए फारस की

खाड़ी क्षेत्र में अपने युद्धपोत तैनात किए हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर जहाजों को सुरक्षा और सहायता देने के लिए नौसेना पूरी तरह तैयार है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन जहाजों का सुरक्षित आगमन भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए राहत साबित हो सकता है।

