केरल पुलिस की साइबर विंग ने अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X और उसके एक हैंडल के खिलाफ AI जनरेटेड वीडियो फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, वीडियो में नरेंद्र मोदी और भारत का चुनाव आयोग को भ्रामक और मानहानिकारक तरीके से पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कंटेंट की जानकारी चुनाव आयोग समेत आधिकारिक माध्यमों से मिली। जांच में पाया गया

कि यह वीडियो जनता को गुमराह कर सकता है और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकता है।

