बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि बालेंद्र शाह के नेतृत्व में भारत-नेपाल

संबंध और मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के बीच सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद क्षेत्रीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंधों पर खास नजर रहेगी।

