बुर्ज खलीफा पर हाल ही में आंधी और तेज बारिश के दौरान कड़कड़ाती बिजली गिरने का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर बिजली गिरते ही पूरा आसमान दुधिया रोशनी से जगमगा

उठा। करीब 2,722 फीट ऊंची इस विशाल इमारत पर बिजली गिरने का दृश्य ऐसा लगा मानो प्रकृति अपनी ताकत दिखा रही हो। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

