जिले में रामनवमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं मुस्तैद रहा।उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक बिरसा चौक, अंबेडकर चौक सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

गया। जिले के विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य जुलूस एवं आकर्षक झांकियां शांतिपूर्वक निकाली गईं। पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई।उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अखाड़ा सदस्यों एवं जिलावासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

