रानीगंज में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जामुड़िया के निवर्तमान विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरे राम सिंह का नाम लेते हुए उनके बेटे के व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अपने बेटे को लाल बत्ती लगी गाड़ी में घूमने से रोके, क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियां जनता के बीच गलत संदेश देती हैं और किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री के

इस सीधे और कड़े बयान से सभा स्थल पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई और यह मुद्दा तुरंत ही राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इसे पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के सख्त संकेत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर 2026 विधानसभा चुनाव से पहले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने इस पर तृणमूल की अंदरूनी स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

