पाकुड़ में रामनवमी के अवसर पर पूरे जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर महेशपुर, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और पाकुड़िया तक मंदिरों में पूजा-अर्चना और शोभायात्राओं का आयोजन हुआ। नगर के श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर से निकला मुख्य अखाड़ा जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें कई समितियों ने भाग लिया। झांकियों, पारंपरिक शस्त्र संचालन और सांस्कृतिक

प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और फल के स्टॉल लगाए गए। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में मेले और महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन हुआ। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। फ्लैग मार्च और पैदल गश्त के जरिए व्यवस्था पर नजर रखी गई। बेहतर समन्वय के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

