हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले पर सियासत तेज हो गई है। सांसद मनीष जायसवाल ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में जायसवाल ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की विफलता है। उन्होंने इस मामले को ‘रेयरेस्ट

ऑफ द रेयर’ बताते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। भाजपा ने सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को ‘हजारीबाग बंद’ बुलाया जाएगा और महिला मोर्चा राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत अन्य नेताओं ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

