पाकुड़ में रामनवमी के अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु त्योहार की खुशियों में डूबे नजर आए, वहीं नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार मेहनत करते दिखे। छोटी अलिगंज में लगने वाले रामनवमी मेले और महाप्रसाद वितरण को लेकर सफाईकर्मी कई दिनों से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में जुटे हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद सफाई व्यवस्था को बेहतर

बनाए रखा गया। लोगों ने इन सफाईकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें ‘स्वच्छ भारत मिशन के दूत’ बताया। उनकी मेहनत ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली सफलता स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में भी है।

