विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरी चिंता जताई और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को प्रशासन की विफलता बताया। रामनवमी के दिन अंबा प्रसाद पीड़ित के घर पहुंचीं, परिजनों से बातचीत की और घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक आरोपियों की

गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। अंबा प्रसाद ने मामले को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर न्याय की लड़ाई लड़ने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने की अपील की। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

