विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदर्शन का आयोजन किया गया एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र का वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने विद्यालय परिवार के साथ संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के संग विद्यालय में परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने अभिभावकों से बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखने, उनके भावों का आदान प्रदान

करने और उन्हें एक जिम्मेदार अभिभावक होने का एहसास दिलाने की अपील की। संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति साझा करना तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय करना था। कक्षा एल के जी से नवम एवं ग्यारहवीं तक के बच्चों का वार्षिक परिणाम प्रदर्शित किया गया एवं अभिभावकों से विचार विमर्श कर सुझाव आमंत्रित किए गए।

