रामनवमी के अवसर पर रामभक्त सेवा दल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में तोड़ाई के ग्रामीण क्षेत्रों के रामभक्तों का जत्था शामिल हुआ। उक्त शोभायात्रा हरिणडूबा तक के लिए आहूत की गई थी।

शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्त के अलावा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

