भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Starlink को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए प्रोविजनल अप्रूवल मिल चुका है, हालांकि स्पेक्ट्रम आवंटन अभी बाकी है। इसी बीच Airtel और स्टारलिंक अफ्रीका में मिलकर नई तकनीक की टेस्टिंग कर रहे हैं। इस टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर्स को बिना नेटवर्क सिग्नल के भी कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। यह डायरेक्ट-टू-सेल तकनीक है,

जिसमें किसी खास फोन की जरूरत नहीं होगी और सैटेलाइट के जरिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी। भारत में इस सुविधा के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार है। इसके बाद ही यह तय होगा कि देश में कब और कैसे यह सेवा शुरू की जाएगी।

