नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी और कंगना रनौत सहित कई मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही फिल्म प्रेमियों के लिए सिनेमा का यह बड़ा उत्सव शुरू हो गया। इस फेस्टिवल में देश-विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो कला

और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। यह आयोजन राजधानी में फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

