दिल्ली-मुंबई समेत देश के 70 से अधिक हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। CISF के करीब 12 हजार जवानों को हटाने की तैयारी है। यह फैसला BCAS द्वारा किए गए सिक्योरिटी

रिव्यू के बाद सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 50 हजार जवानों में से हटाए जाने वाले कर्मियों की सूची नागर विमानन मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों को सौंप दी गई है। हालांकि, मौजूदा वैश्विक और राष्ट्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए इस फैसले पर गहन चर्चा जारी है।

