दिल्ली में इस बार मार्च का मौसम सामान्य से अलग नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी में तेज हवाएं, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना है। आमतौर पर मार्च में हल्की गर्मी और

सूखा मौसम रहता है, लेकिन इस बार मौसम लगातार करवट बदल रहा है। विभाग ने आज खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

