हजारीबाग के खुटरा में 100 फीट ऊंचे महावीर झंडा के पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदीप प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि यह आयोजन सनातन समाज की आस्था, एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत

करते हैं और समाज में समरसता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जहां पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

