फुलवारी शरीफ के कुरथौल के पास एक दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतु नामक शिक्षक बिना गेट वाले रेलवे क्रॉसिंग को बाइक से पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद बिना गुमटी वाले रेलवे क्रॉसिंग को बेहद खतरनाक बताते हुए ओवरब्रिज

या गेट निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

