आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली शानदार तैयारी में जुटे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रैक्टिस सेशन में कोहली एक नए अवतार में नजर आए, जहां वे न सिर्फ नेट्स में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, बल्कि टीम के खिलाड़ियों को मेंटर की भूमिका में गाइड भी कर रहे हैं। इस दौरान कोहली ने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट बनकर फिल साल्ट को बल्लेबाजी की खास प्रैक्टिस करवाई और जरूरी टिप्स भी दिए। टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर

भी इस दौरान मौजूद रहे। आईपीएल में RCB अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जहां टीम खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।

