पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यह गठबंधन वोट काटने के लिए नहीं, बल्कि मुसलमानों की समानता के लिए किया गया है। AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गठबंधन के तहत AIMIM मुर्शिदाबाद, मालदा, बीरभूम और उत्तर बंगाल के कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कबीर की पार्टी

180 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव से पहले 1 अप्रैल से 20 रैलियों की भी योजना बनाई गई है।

